मधेपुरा, सितम्बर 30 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त कृषि भवन सभागार में खरीफ कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण मधेपुरा, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीक, फसल रोग एवं उसके उपचार और समसामयिक कृषि विषयों पर किसानों को विस्तृत जानकारी दी गयी। किसानों को उनकी समस्याओं पर वैज्ञानिकों ने चर्चा कर समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए। जिला कृषि पदाधिकारी रितेश रंजन ने कहा कि मौसम चक्र में हो रहे बदलाव को देखते हुए किसानों को परंपरागत कृषि पद्धतियों में आवश्यक बदलाव लाते ...