बोकारो, जून 23 -- चास, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत में उन्नत ग्राम योजना के तहत संचालित विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए मुखिया बासुदेव रजवार ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि सिंदूरपेटी गांव में योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों में गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं, जिसकी शिकायत वे लगातार संबंधित अधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से करते रहे हैं।

मुखिया की शिकायतें मुखिया ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन की चुप्पी के कारण योजना से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं और विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित...