कुशीनगर, फरवरी 21 -- कुशीनगर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध संस्थान परिषद शाहजहांपुर द्वारा आयोजित गन्ना किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को उन्नतशील खेती के गुर सिखाए गए। गन्ना शोध संस्थान सेवरही के वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सहकारी गन्ना विकास समिति रामकोला पंजाब के परिसर में गन्ना किसान प्रशिक्षण कार्यकम में सेवरही के संयुक्त निदेशक सुभाष सिंह ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती एवं पेडी प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तार से बताया कि कैसे कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त किया जा सकता है। वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना शोध परिषद सेवरही डॉ. विनय मिश्र द्वारा मृदा परिक्षण कीट एवं रोग गन्ना की नवीन उन्नति प्रजातियों की जानकारी दी गई। त्रिवेणी चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक इन्द्र कुमार शर्मा द्वारा चीनी मिल द्वारा दिए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.