चंदौली, अप्रैल 23 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कृषक भारती सेवा केंद्र में गुरुवार को किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को सरकारी योजनाओं और उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी अजीत कुमार ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि इससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। साथ ही कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।कृषि वैज्ञानिक कपिल देव ने किसानों को फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकों और अन्य उत्पादों के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। कृभको के मंडल अधिकारी आदर्श कुमार सिंह ने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि सही तरीके से खाद का उपयोग कर किसान अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्...