धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। धनबाद के 50 किसानों का दल शनिवार को पांच दिवसीय अंतरराज्यीय परिभ्रमण और प्रशिक्षण के लिए बिहार के पूर्णिया स्थित भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के लिए रवाना हुआ। प्रशिक्षण 18 मार्च तक चलेगा। किसानों के दल को जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा, जिला उद्यान पदाधिकारी जनार्दन शर्मा तथा जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी मधुकर शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। कार्यक्रम कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत खेती, नई तकनीक, बेहतर उत्पादन पद्धति और कृषि से जुड़ी आधुनिक जानकारियों से अवगत कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...