शामली, अप्रैल 2 -- कैराना। प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला महामंत्री एडवोकेट शक्ति सिंघल, वार्ड-6 के सभासद सागर गर्ग व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से बच्चों को परीक्षाफल वितरित किया। कक्षा-5 में उजमा ने प्रथम, लक्ष्य ने द्वितीय और सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 4 में आसना प्रथम, जोया द्वितीय और अवि तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर दामोदर सैनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्नति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.