गोंडा, फरवरी 27 -- गोण्डा। बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल लिमिटेड कुन्दरखी के महाप्रबंधक एके सिंह के निर्देशन में बसंतकालीन गन्ना बुवाई को लेकर कृषक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को इकाई प्रमुख पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह व महाप्रबंधक एके सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। किसान उन्नति प्रजाति की बीज बोए इससे किसानों को लाभ होगा। प्रबंधक ने किसानों से कहा कि गन्ना की रिजेक्ट व अज्ञात प्रजातियां न बोए और समय से बुवाई पर जोर दिया। गोष्ठी में सरकार की योजनाओं व अनुदान की जानकारी दी गई। रैली विभिन्न गांवों से होकर मिल गेट पर संपन्न हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...