चंदौली, मई 26 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों को बेहतर उत्पादन और उन्नत खेती के लिए राजकीय बीज भंडार शहाबगंज पर धान की विभिन्न उन्नतशील प्रजातियों के बीज अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर 50 प्रतिशत तक अनुदान पर प्रमाणित बीज प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को कम लागत में अच्छी गुणवत्ता वाले बीज मिल सकेंगे और धान उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी।राजकीय बीज भंडार के प्रभारी अजीत भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार किसानों को नई एवं उन्नत प्रजातियों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि एमटीयू-7029 नाटी मंसूरी तथा बीपीटी-5204 जैसी धान की प्रजातियां 10 वर्ष से अधिक पुरानी श्रेणी में आती हैं, इस...