अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया, वरीय संवाददाता फारबिसगंज के पूर्व भाजपा विधायक ने दावा किया कि उनका सकारात्मक प्रयास व पहल पर अब जल्द हीं कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर मेमू ट्रेन का परिचालन संभव हो सकेगा। इस संबंध में रेल मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए हुए पूर्व विधायक पद्मपराग राय बेणु व अनुज दक्षिणेश्वर प्रसाद राय पप्पू ने रेल मंत्रालय के प्रति आभार जताया है। पप्पू ने बताया कि उनके भाई के सकारात्मक प्रयास से अब कटिहार- जोगबनी रुट पर मेमू ट्रेन का परिचालन संभव हुआ है। इस आशय की जानकारी रेल विभाग मालीगांव के जीएम (वाणिज्य) ने भी पूर्व विधायक को पत्र लिखकर दिया है जिसमें रैक आने पर इस रुट पर मेमू कोच चलाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें- अब जोगबनी-कटिहार रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी मेमू ट्रेन, क्षेत्र में खुशी आगे पप्पू बताते हैं कि पूर्व विधायक के साथ तत्क...