चेन्नई, अगस्त 20 -- Vande Mataram Row: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए गुरुवार (20 अगस्त) को कहा कि 'वंदे मातरम्' के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस पार्टी का फैसला न केवल 'राष्ट्रविरोधी' है बल्कि कानून की खुली अवहेलना और 'वोट बैंक' के लिए तुष्टीकरण की राजनीति भी है। शाह ने राष्ट्रगीत को पूरा गाने के बजाय केवल दो अंतरे गाने के कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के फैसले का उल्लेख करते हुए देश के विभाजन के इतिहास का जिक्र किया और कहा कि 'वंदे मातरम्' के टुकड़े करने के कारण देश को इसके परिणाम भुगतने पड़े। शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, ''कांग्रेस कार्यसमिति ने 'वंदे मातरम्' के पूर्ण गान की जगह केवल दो अंतरे गाने का जो फैसला किया है, वह न केवल देश विरोधी है बल्कि संसद के बनाए कानून की खुली अवहेलना भी है।'' उन्हों...