नई दिल्ली, जुलाई 20 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी का पदर्शन जारी है। सीजेपी के सदस्यों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ऐक्शन नहीं होता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बीच सोनम वांगचुक ने भी भूखहड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। आज शाम जेपी नड्डा से सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद उन्होंने अनशन खत्म करने की बात कही थी। लेकिन फिर पुलिस की कार्रवाई का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक सांसद प्रदर्शनकारी छात्रों से या मुझसे यहां अस्पताल में मिलने नहीं आते, मैं भूखहड़ताल खत्म नहीं करूंगा। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज पुलिस की कार्रवाई को देखने के बाद सोनम वांगचुक ने आज अपनी भूख हड़ताल खत्म करने के बजाय उसे...