नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन यानी 17 सितंबर का दिन 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर बात करते हुए उन्होंने बताया है कि भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प' नाम का देशव्यापी अभियान भी शुरू करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी कंस दिया। नितिन नवीन ने राहुल गांधी के युवाओं की गूंज कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी खुद की आवाज में कोई दम नहीं है, इसीलिए युवाओं की आवाज को गलत दिशा में मोड़ रहे हैं। नितिन नवीन प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी और युवाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "मेरा यह मानना है कि जिन्होंने गूंज देने का प्रयास किया है, उन...