मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- ​मुजफ्फरपुर। बैरिया के एकता नगर में बुधवार की दोपहर एक किराना दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की गई। इस संबंध में पीड़ित आदर्श राज तिवारी ने अहियापुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ​पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर के परिसर में ही उनकी किराना दुकान है। 23 जुलाई को स्कूटी से आए तीन अज्ञात बदमाशों ने उधार सिगरेट मांगी थी। मना करने पर गाली-गलौज कर चले गए। इसके महीनेभर बाद बुधवार को वही बदमाश 3-4 साथियों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचे। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान गले से सोने की चेन और गल्ले में रखे 50 हजार नकदी भी छीन ली। फिलहाल पुलिस पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...