बागपत, जून 10 -- बड़ौत। बड़ौत शहर के दिल्ली बस स्टैंड के पास रहने वाले टेंट व्यवसायी व कंफेक्शनरी स्टोर संचालक सोहनलाल और हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी पक्ष के बीच रंजिश वर्ष 2015 में शुरू हुई थी। उधार सामान न देने पर वरुण लुहारी ने सोहनलाल और उसके बेटों के साथ कहासुनी के बाद मारपीट की थी। जुलाई 2015 में वरुण ने साथियों के साथ सोहनलाल के घर पर फायरिंग की थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इस दौरान जवाबी फायरिंग में वरुण का एथलीट भाई मारा गया था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। लोगों ने बताया कि सोहनलाल का दिल्ली बस स्टैंड पर आर्य टेंट हाउस और कंफेक्शनरी की दुकान है। वर्ष 2015 में टेंट हाउस की दुकान में शराब का ठेका हुआ करता था। वरुण लुहारी रोजाना ठेके से शराब खरीदता था और फिर सोहनलाल की कंफेक्शनरी की दुकान में बैठकर शराब पीता था। बताया ...