मेरठ, मार्च 3 -- मवीमीरा गांव निवासी परचून व्यापारी ने सामान उधार नहीं देने पर गांव निवासी युवक पर पत्नी और बच्चों से मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मवीमीरा निवासी फुरकान ने बताया कि वह अपने मकान में किराना की दुकान करता है। पड़ोसी साकिर उसकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा और उधार सामान मांगने लगा। दुकान पर मौजूद उसकी पत्नी शबाना ने इंकार कर दिया, जिस पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। मारपीट में पत्नी और बच्चे घायल हो गए। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...