उधार समोसा नहीं दिया तो महिला दुकानदार पर फेंका गर्म तेल
जौनपुर, जून 30 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में मंगलवार को उधार समोसा न देने पर महिला दुकानदार के ऊपर युवक ने खौलता तेल फेंक दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बाजार निवासी 55 वर्षीय पूनम पत्नी प्रेम शंकर हलवाई अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान बाजार का रहने वाला अमीन उर्फ दत्तन पहुंचा और उधार समोसा मांगने लगा। उधार देने से मान किया तोगुस्से में अमीन ने कड़ाही में खौल रहा तेल पूनम के ऊपर फेंक दिया। महिला ने बचने का प्रयास किया लेकिन तेल उसके दोनों पैरों और शरीर के कुछ हिस्से पर गिर पड़ा, जिससे वह झुलस गईं। घटना से बाजार में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने आरोपी अम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.