हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार, संवाददाता। उधार की रकम वापस मांगना एक युवक और उसके परिवार के लिए भारी पड़ गया। कनखल क्षेत्र निवासी युवक ने देहरादून के पिता-पुत्र पर न केवल जातिसूचक अपमान करने बल्कि जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के निर्देश के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनखल कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आवासीय परिसर निवासी राहुल कुमार ने शिकायत देकर बताया कि उनकी माता ने परिचित होने के चलते देहरादून निवासी नितिश कश्यप को 3.50 लाख रुपये उधार दिए थे। लंबे समय से रकम वापस मांगने पर आरोपित लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 30 दिसंबर 2025 की रात नितिश कश्यप ने फोन पर उसकी माता के साथ अभद्र व्यवहार किया, जब राहुल ने विरोध किया तो नितिश ने ज...