मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में उधारी का सामान न देने की रंजिश में एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दुकानदार पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी सत्यवीर सिंह गांव में दैनिक उपयोग के सामान की छोटी-सी दुकान चलाता है। सत्यवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी शेखर उसकी दुकान से उधार पर सामान ले गया था, लेकिन पैसे नहीं दिया। इस कारण उसे सामान देना बंद कर दिया था इससे आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। पीड़ित के अनुसार, बीते 12 मार्च को वह गांव से ही एक बाजार में जोया गया था। वहां शेखर ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उस समय लोगों ने समझाबुझा कर शांत करा दिया था। पीड़ित के अनुसार बारात से वापस आने...