गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह। दुकान से उधार लेकर कक्षा एक और दो के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण कई स्कूलों में कर दिया गया है, पर राशि का भुगतान नहीं होने से संबंधित स्कूल के शिक्षक टेंशन में है। अपने क्रेडिट पर शिक्षकों ने दुकानों से उधार लेकर बच्चों के बीच पोशक का वितरण किया है। इधर सत्र 2025-26 का अंतिम महीना मार्च चल रहा है। ऐसे में शिक्षकों को डर सता रहा है कि मार्च महीने के अंदर राशि का भुगतान नहीं हुआ तो राशि लैप्स हो सकती है। इधर दुकानदार भी शिक्षकों से तकादा कर रहे है। शिक्षकों ने बताया कि उनलोगों ने विभागीय निर्देश के आलोक में कक्षा एक और दो के बच्चों के बीच पोशाक वितरण करते हुए उसका फोटो भी विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया है। शिक्षकों ने यह बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालयों को इको क्लब कार्यक्रम, एसएमसी मेंबरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.