प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 13 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर गांव (हाल पता लखनऊ) निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। सात वर्ष पूर्व महेशगंज थाना क्षेत्र निवासी (हाल पता एलनगंज कर्नलगंज प्रयागराज) निवासी युवक ने चार लाख रुपये उधार के तौर पर लिया लेकिन वापस नहीं किया। पैसा वापस मांगने पर गाली-गलौच करते हुए अभद्रता की। 2020 में महेशगंज थाने में शिकायती पत्र दिया तो वह अपने 20-25 साथियों संग आकर उसे धमकाने लगे। पीड़िता ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने, जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धीरेन्द्र गिरि, गिरीश चन्द्र गिरि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- युवक ने लगाया 3.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...