बलिया, अप्रैल 28 -- बलिया, संवाददाता। उधार दिये गये पैसा और जेवर मांगने को लेकर मंगलवार को मारपीट हो गयी। इस घटना में पति-पत्नी घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी और पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। रेवती थाना क्षेत्र के चौबेछपरा निवासी पिंकी ने पुलिस को बताया है कि पति संतोष चौबे के साथ भिसिया निवासी रामजी पांडेय के यहां रखने के लिए दिया गया पैसा और जेवर मांगने पहुंची। इसी बीच रामजी, उसकी पत्नी मीरा और पुत्र पप्पू गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान मेरे पति के गले से सोने की चेन भी टूटकर गिर गयी। यह भी पढ़ें- मोबाइल के विवाद में दबंगों ने पीटा, तीन पर केस कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस ने तहर...