पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गैस के बाद अब पेट्रोल-डीजल पर साया मंडराने लगा है। पेट्रोल पंप संचालकों को तेल डीपू उधार देना बंद कर दिया है। पहले पंप संचालकों को एक सप्ताह के लिए उधार पर पेट्रोल-डीजल मिल जाता है। परंतु ईरान युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थ काफी कम मात्रा में आने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बीच के दिनों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने और दामों में बढ़ोतरी को देखते हुए पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लंबी-लंबी लाईन लगा रहा था। परंतु अभी सामान्य स्थिति हो गई है। परंतु पेट्रोल संचालक संचालकों को डीपू से तेल उधार नहीं मिलने के कारण परेशानी बढ़ गई है। तरहसी प्रखंड के बेदानी मोड पर संचालित पेट्रोल पंप के डीलर रमाशंकर पांडेय ने बताया कि डीपू से उधार तेल देना बंद कर दिया है। अब नकद या बैंक ड्राफ्ट जमा करने पर डीपू से ते...