संभल, अप्रैल 10 -- थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा में उधार न देने पर एक दिव्यांग दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी आकाश पुत्र पवित्र पाल अपनी किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार की शाम अजीमाबाद निवासी दिग्विजय यादव अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और सामान उधार मांगने लगा। दुकानदार द्वारा उधार देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना से आहत पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.