उधार दी रकम वापस मांगने पर मारपीट
नोएडा, जून 26 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति से अपने उधार रुपये मांगने आए एक युवक ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसे घर में बंद कर बुरी तरह पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के रहने वाले शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसने जेवर निवासी सलीम को कुछ रुपये उधार दिए थे। वह 18 जून को सलीम के घर पहुंचा और उधर रुपये वापस मांगे। रुपये वापस मांगने पर सलीम आग बबूला हो गया और पीड़ित को घर में बंद कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी सलीम के बेटों ने भी उसे बुरी तरह पीटा। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाकर भागा। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.