मेरठ, अप्रैल 6 -- मटौर गांव निवासी एक अधेड़ को वलीदपुर निवासी एक युवक ने उधार का तकाजा करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में मटौर निवासी पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि उसने वलीदपुर गांव निवासी एक युवक को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। उन्होने उधार दिए रुपये वापस मांगे तो युवक ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...