पीलीभीत, मार्च 16 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रमपुरिया निवासी सूरजपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गांव के सुम्मेरलाल ने उससे Rs.20 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने रुपए वापस करने में टालमटोल करना शुरू कर दी। 14 फरवरी को रात आठ बजे आरोपी से जब उसने दोबारा रुपये मांगे तो आरोपी सुम्मेरलाल, उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र दीपक, आकाश और मनोज ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। जब उसकी पत्नी और पुत्री ने बचाने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.