जौनपुर, जून 21 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के बसगीत गांव निवासी एक व्यक्ति ने दूध के कारोबार के लिए उधार दिए गए 75 हजार रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहसील समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत का विवरण बसगीत गांव निवासी लालबहादुर कुमार ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसने सुल्तानपुर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र रामसहाय यादव को दूध के कारोबार के लिए कुछ दिन पहले 75 हजार रुपये उधार दिए थे। शनिवार की सुबह जब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। साथ ही जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया।

धमकी की शिकायत पीड़ित का आरोप है कि रुपये लौटाने से इनकार करते हुए आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और...