फरीदाबाद, मार्च 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संजय कॉलोनी में उधार के रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक पर डंडे से हमला कर दिया गया। मुजेसर थाना पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पर्वतीया कॉलोनी निवासी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने अजीज अहमद को करीब दो लाख रुपये उधार दिए थे। 10 मार्च को वह अपने रुपये मांगने के लिए संजय कॉलोनी स्थित एक स्कूल के पास गया था। वहां उसे अजीज अहमद मिल गया। आरोप है कि रुपये मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान अजीज अहमद ने गुस्से में आकर डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में सिर और...