लखनऊ, दिसम्बर 29 -- बीबीडी थाना क्षेत्र में उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। युवक की अंगुली टूट गई और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर बीबीडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कठौता निवासी संजय दूबे के मुताबिक, उन्होंने परिचित अश्वनी वर्मा को चाय की दुकान खोलने के लिए 35 हजार रुपये उधार दिए थे। अश्वनी वर्मा गोल्डेन लाइन अपार्टमेंट फैजाबाद रोड का निवासी है। 18 अक्तूबर को वह बुलेट से बाराबंकी जा रहे थे। इसी दौरान तिवारीगंज में अश्वनी वर्मा ने उन्हें रोक लिया। उधार की रकम मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। अश्वनी वर्मा ने बुलेट से गिरा दिया और मोबाइल फोन तोड़ दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दाहिने हाथ की उंगली तोड़ दी। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल...