पीलीभीत, नवम्बर 12 -- दियोरिया कला। उधार दिए गए रुपए मांगने पर युवक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ैरा निवासी विशाल गंगवार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने बरखेड़ा क्षेत्र के गांव बेलाडाड़ी निवासी अपने दोस्त शिवम गंगवार पुत्र नत्थू लाल ने 40 हजार रुपए उधार मांगे थे। जिस पर उसने अपने मोबाइल से पहली बार में 4 हजार, दूसरी बार में 2020 रुपए, तीसरी बार में 1500 रुपए, चौथी बार में 3000 रुपए, पांचवीं बार में 6000 रुपए दे दिए। अब दो साल हो गए हैं लेकिन आरोपी रुपए वापस नहीं कर रहा है। अब आरोपी रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...