मैनपुरी, जून 13 -- किशनी। ग्वालियर-बरेली हाईवे पर नगला अखे के सामने स्थित एक भोजनालय पर उधार खाना न देने को लेकर दबंगों ने होटल संचालक, उनके बेटे और रिश्तेदार पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी इस संबंध में कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी से मुलाकात की है। कस्बा किशनी निवासी सत्येंद्र चौहान उर्फ बंटू का नगला अखे के सामने काफी समय से भोजनालय है। उनके बेटे हिमांशु चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि नगला अखे निवासी कुछ नामजद युवक अक्सर उनके होटल से उधार खाना ले जाते थे।

हमला और गंभीर चोटें गुरुवार की देर शाम जब वे दोबारा उधार खाना मांगने आए, तो हिमांशु ने उनसे पुराना हिसाब चुकता करने को कहा। पुराना बकाया मांगने पर नामजद यु...