शामली, नवम्बर 27 -- कांधला क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी एक युवक ने अपने पड़ोसी पर ढाई साल पहले उधार में लिए गए 60 हजार रुपये की कीमत के पपीते वापस न करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुस्तफाबाद निवासी साहिल पुत्र सकील ने थाना कांधला में दी गई तहरीर में बताया कि वह कांधला कस्बे में पपीते की दुकान चलाता है। ढाई वर्ष पूर्व पड़ोस में ही रहने वाला जावेद पुत्र जमील उसकी दुकान से उधार में 60,000 रुपये कीमत का पपीता ले गया था। जावेद ने कुछ दिनों में पैसे लौटाने का वादा किया था। साहिल ने बताया कि जब भी उसने पैसे मांगे तो जावेद तरह-तरह के बहाने बनाकर टालता रहा। परेशान होकर आखिरकार साहिल ने कानून का सहारा लिया और थाने में जावेद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.