उधार के रुपये मांगने पर हमला, पिता-पुत्रों पर मुकदमा
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। कच्ची सड़क निवासी एक प्लंबर ने उधार दिए छह लाख रुपये वापस मांगने पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पिता-पुत्रों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़ित पवन कुमार शुक्ला ने दारागंज पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने सुरेश यादव को छह लाख रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर सुरेश यादव अपने दो बेटों के साथ अलोपीबाग स्थित उसकी दुकान पर पहुंच गया। तीनों ने गालीगलौज के बाद लोहे की रॉड और प्लास्टिक पाइप से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। यह भी पढ़ें- छह लाख रुपये दिए उधार, वापस मांगने पर जानलेवा हमला एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.