मेरठ, अप्रैल 19 -- उधार के रुपये मांगने पर युवक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर व्यापारी के साथ मारपीट की। दोबारा रुपये मांगने पर उसे हत्या की धमकी दी। पीड़ित व्यापारी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। मेरठ के जैन नगर निवासी तनिष्क जैन ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष व कपड़ों के होलसेल व्यापारी हैं। बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व सरधना के कबाड़ी बाजार चौक स्थित गोविंद गारमेंट के मालिक गोविंद ने उनकी फर्म से 73,335 रुपये का माल उधार लिया था। यह भी पढ़ें- कर्ज चुकाने के लिए 25 लाख, वापस मांगने पर धमकी लंबे समय तक भुगतान नहीं किया गया। कई बार तकादा करने पर आरोपी ने उसे 20 हजार रुपये का चेक दिया, जिसके बाद 53,335 रुपये बकाया रह गए। जोकि उसने 14 अप्रैल को शेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.