गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना में युवक के सिर में चोट आई। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। यह भी पढ़ें- उधार के रुपये मांगने पर युवक से मारपीटघटना का विवरण पुलिस को दी शिकायत में कल्लूपुरा निवासी रिहान ने बताया कि वह मंडी में लगने वाले फलों के ठेलों पर किराये से बैटरी लाइट उपलब्ध कराने का काम करता है। 24 जून को वह हारिस के ठेले पर बैटरी देने के साथ उधार रुपये लेने पहुंचा था। आरोप है कि रुपये मांगने पर हारिस ने इनकार किया और उसकी बैटरी लाइट फेंक दी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। रिहान का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हारिस साथी अरशद औ...