प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 30 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान की उधारी का पैसा मांगने पर युवक को गांव के ही तीन लोगों ने पहले रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। फिर रविवार शाम घर में घुसकर तोड़फोड़ की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर निवासी अरमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते गुरुवार को वह बंधन पैलेस के पास से गुजर रहा था। तभी गांव के ही नौशाद उर्फ नन्नन, निहाल और इशरत अली ने उसे रोक लिया। उधारी का पैसा मांगने पर तीनों ने गालियां देते हुए हॉकी से मारना शुरू कर दिया। साथ में मौजूद सिराज अहमद ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकी दी। बुजुर्गों के समझाने पर अरमान ने उस वक्त शिकायत नहीं की।पीड़ित अर...