उन्नाव, अप्रैल 2 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में उधार के रुपये मांगने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंगरोसी नासिरखेड़ा गांव निवासी कंचन कुशवाहा पत्नी प्रदीप कुशवाहा के अनुसार, गांव के अमरेन्द्र कुशवाहा पुत्र गिरजा शंकर कुशवाहा ने उनके पति से 3500 रुपये की दवा उधार ली थी, जिसे काफी समय से वापस नहीं कर रहा था। बुधवार सुबह करीब दस बजे प्रदीप कुशवाहा बाइक से बाबा मार्केट जा रहे थे। तभी नासिरखेड़ा स्थित प्लाट के पास आरोपित ने अपने साथियों के साथ पीछे से आकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान प्रदीप ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनका हेलमेट टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...