हाथरस, जून 12 -- उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप -(A) उधार के रुपये मांगने पर मारपीट का आरोपसादाबाद। गांव ऊंचागांव निवासी ललित चौधरी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कुछ लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि 11 जून की रात वह सादाबाद से अपने गांव जा रहा था। आरोप है कि सैनपुर वाले बंबा के पास कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि किसी तरह वह मौके से निकलकर पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और अपनी जान बचाई। ललित चौधरी ने आरोप लगाया है कि उसने एक महिला को 16 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते यह घटना हुई। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...