उधार के रुपये मांगने पर अश्लील फोटो किया वायरल
सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर भदोही निवासी एक युवक के खिलाफ रुपये हड़पने, अश्लील फोटो वायरल करने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि वह वाराणसी के एक निजी अस्पताल में जीएनएम नर्स के रूप में कार्य करती थी। वहीं उसकी पहचान भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र निवासी सुजीत बिंद से हुई, जो उसी अस्पताल में नर्स का कार्य करता था। परिचय के दौरान युवक का उसके घर भी आना-जाना था। आरोप है कि मई 2025 में युवक ने जरूरत बताकर उससे 80 हजार रुपये उधार लिए और दो-तीन महीने में लौटाने का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में उसने गाली-गलौज करते हुए अश्लील फोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.