उरई, अगस्त 8 -- उरई। संवाददाता उधार दिए रुपये वापस मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा और दोस्तों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी रूपेंद्र सिंह परिहार उर्फ बीनू ने तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती सचिन दीक्षित से थी। करीब एक साल पहले सचिन ने अपनी महिला मित्र के लिए रुपये की जरूरत बताई थी। रूपेंद्र ने खाते में फोनपे से 1.90 लाख रुपये भेजे थे और बाकी रकम सचिन को नकद दी थी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कॉलेज से लौट रहे छात्र व साथियों से मारपीट, कार्रवाई की मांग आरोप है कि सचिन ने रुपये वापस कराने की गारंटी ली थी। पीड़ित के मुताबिक एक साल बाद रुपये मांगे तो युवती ने कहा कि रकम सच...