हापुड़, मई 1 -- हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटियाना में उधार दिए एक लाख रुपये वापस मांगने पर दो आरोपियों ने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटियाना निवासी कश्मीरी ने बताया कि गांव के ही सुमित और नीरज पर उसके करीब एक लाख रुपये उधार थे। आरोप है कि 22 अप्रैल को जब उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध पर उसे बेरहमी से मारपीट कर दी। मदद के लिए शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद वह भयभीत है और उसे अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है...