बदायूं, अप्रैल 22 -- बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव सिकरोडी निवासी राजवीर सिंह पुत्र नन्हे सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गांव के पंकज सिंह पुत्र मोहर सिंह पर उसके 15 हजार रुपये उधार थे। 19 अप्रैल की शाम करीब साढ़े पांच बजे जब उसने पैसे मांगे तो पंकज, मोहित उर्फ छोटे सिंह पुत्र मोहर सिंह और मोहर सिंह पुत्र साहब सिंह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने राजवीर, उसकी पत्नी हंसमुखी, पुत्र सरवेन्द्र और पुत्रवधू भारती के साथ मारपीट की। मारपीट में सभी को चोटें आईं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...