अमरोहा, मार्च 20 -- ​हसनपुर। क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी हारुन ने कोतवाली में तहरीर देकर छोटे भाई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हारुन ने बताया कि छोटे भाई पर 35 हजार रुपये उधार थे। गुरुवार सुबह पैसे मांगे तो छोटा भाई आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने हारुन पर तबल से हमला कर दिया। पति को बचाने दौड़ी हारुन की पत्नी गुलशन भी पिटाई से बुरी तरह घायल हो गई। परिजन घायल दंपति को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट की तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...