औरैया, अप्रैल 2 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर भदसान में उधार के पैसे को लेकर विवाद के बाद एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम लालपुर भदसान निवासी अनुरूद्व सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने खेत पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही दो लोग उसके पास पहुंचे और 2750 रुपये की उधारी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि दोनों उसे जबरन पकड़कर एकांत स्थान की ओर ले जाने लगे और फोन कर दो अन्य लोगों को भी बुला लिया। पीड़ित के अनुसार चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे गांव के राहुल और उनकी पत्नी पूनम देवी मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके ...