उरई, मार्च 24 -- उरई। उधार के पैसे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां एक दंपत्ति के साथ मारपीट और महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कीहै। एट थाना के एक गांव में उधार के पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक दंपत्ति के साथ मारपीट कर दी गई। पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ खेत से लौट रही थी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद तीन लोगों ने पैसे की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। जब पीड़ित पक्ष ने अतिरिक्त पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई और उसके साथ अभद्रता करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। किसी तरह दंपत्ति वहां से जान बचाकर भाग निकले। घटना में महिला को चोटें भी आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.