उधार के अधिकारियों और बाबू से चल रहा नगर पंचायत का कार्य
आजमगढ़, जून 19 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ नगर पंचायत में उधार के अधिकारियों और लिपिक से कार्य चलाया जा रहा है। नगर पंचायत का कार्य प्रभावित होने से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत अजमतगढ़ के लिपिक जेपी सिंह की वर्ष 2020 में सेवानिवृत्ति होने के बाद से अब तक किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। जीयनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और लिपिक से किसी तरह से कार्य चलाया जा रहा है। जिससे नगर पंचायत में कराए गए कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता में काफी कमी आ गई है। यहीं नहीं कार्यों का बोझ बढ़ता जा रहा है। प्राइवेट कर्मचारी फाइलों के निस्तारण का कार्य संभाले हुए हैं। जिससे पारदर्शिता की उम्मीद नहीं की जा सकती। नगर पंचायत अध्यक्ष अजमतगढ़ ललिता अजय साहनी ने बताया कि कई बार स्थायी लिपिक और स्थायी अधिशासी अधिकारी की मांग की गई, लेकिन विभाग की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.