उरई, मई 22 -- जालौन।संवाददाता एक व्यक्ति को उधार दिए रुपये वापस लेने गए पिता के लापता होने की सूचना बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा निवासी प्रिंस भास्कर ने पुलिस को बताया कि उनके पिता कमल सिंह ने एक व्यक्ति को रुपये उधार दिए थे। बुधवार की उस व्यक्ति ने पिता को रुपये वापस देने के लिए कोंच चौराहा जालौन बुलाया था। वह पिता के साथ जालौन आया था। लेकिन रुपये न मिलने पर पिता ने कहा कि वह घर लौट जाए शाम तक वह वापस घर आ जाएंगे। इसके बाद वह वापस चितौरा चला गया। लेकिन शाम तक जब पिता घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों, परिचितों और सगे संबंधियों के यहां जानकारी करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चला। बेटे ने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहा...