बिजनौर, मार्च 31 -- शेरकोट। उधार के पैसे मांगने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नया गांव निवासी पूनम देवी पत्नी मोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह गांव में ही राजेंद्र सिंह से अपने 20 हजार रुपये वापस मांगने के लिए उसके घर गई थी। इसी बात को लेकर राजेंद्र सिंह, उसकी पत्नी निर्मला देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्य भड़क गए। गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के दौरान उसके शरीर पर चोटें आईं। साथ ही झगड़े के दौरान उसके कानों में पहने सोने के कुंडल भी निकलकर गुम हो गए। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.