हापुड़, मई 29 -- नगर के रिफ्यूजी कालोनी निवासी सुमन ने बताया कि उसने पड़ोसी को जरुरत पड़ने पर 50 हजार रुपये उधार दे दिए थे। लेकिन अब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपी ने आनाकानी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने रुपये मांगने के लिए गई तो आरोपी महिला ने पति के साथ मिलकर उसको पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर लगाया अश्लील इशारे करने का आरोप यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न करने पर पीटने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...