मेरठ, जून 19 -- कैलाश प्रकाश स्टेडियम में रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। एक युवक ने फोन कर साथियों को बुला लिया और दूसरे युवक पर हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार कूदकर भागकर युवक ने किसी तरह जान बचाई। थाना सिविल लाइन पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हापुड़ के सिंभावली निवासी सौबिर सिंह ने बताया कि वह किसी काम से कैलाश प्रकाश स्टेडियम आया था। यहां उसे बुलंदशहर के बसौटी ग्राम निवासी गौरव उर्फ बच्चू मिल गया। गौरव पर उसके 80 हजार रुपये उधार थे। उसने गौरव से रुपयों का तकादा किया, इससे गुस्साएं गौरव ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और अपने साथियों को फोन कर स्टेडियम बुला लिया। आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट आई। स्टेडियम की दीवार से कूदकर वह भा...